Bareilly News: इकतरफा प्यार में युवक ने उस्तरे से किया अपने गले पर वार, अस्पताल में भर्ती
शीशगढ़। प्रेमिका से मिलने शीशगढ़ पहुंचे एक युवक ने एकतरफा प्यार में नाई की दुकान से उस्तरा लेकर अपना गला काट लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक जिला रामपुर के गांव बादली टांडा निवासी सोएब का काफी समय से कस्बा की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद युवती ने प्रेमी से संबंध तोड़ लिया। मामला एक ही समुदाय का होने के कारण कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन फिर भी प्रेमी युवक एकतरफा प्यार कर युवती के मोबाइल पर आपत्तिजनक मेसेज भेजकर ब्लैकमेल करने लगा।
सोमवारी को युवक प्रेमिका से मिलने शीशगढ़ के बरेली बस अड्डे पर पहुंचा। यहां युवती के परिजन भी पहुंच गए। दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच सोएब पास में नाई की दुकान में घुस गया और वहां से से उस्तरा लेकर अपनी गर्दन पर वार करने लगा। इससे युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों आपस मे रिश्तेदार हैं। दोनों की कई बार पंचायत भी हो चुकी हैं। युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता है। आज वह शीशगढ़ आ गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद उसने स्वयं ही गले पर उस्तरा मार लिया।



