Bareilly News: युवक ने महिला के साथ अश्लील फोटो किए वायरल
बरेली। सिरौली निवासी एक युवक ने शादीशुदा महिला मित्र के साथ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर स्टेटस पर लगाकर शेयर कर दिए। कई लोगों ने यह तस्वीरें अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। सिरौली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
बताया जा रहा है जिस युवक ने यह फोटो सोशल मीडिया पर डाले हैं वह खुराफाती और शराब का आदी है। शादीशुदा महिला के साथ उसके संबंध हैं। इसका फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ खींचे गए निजी फोटो वायरल कर दिए। युवक और उसकी महिला मित्र की एक रिकाॅर्डिंग भी वायरल हुई है। इसमें महिला कह रही है कि उसे अपने पति से कोई मतलब नहीं है, अगर वह घर छोड़कर भी चला जाएगा तो दुख नहीं होगा। तुम्हारे साथ परछाई की तरह रहूंगी। रिकाॅर्डिंग से ऐसा लग रहा है कि दोनों की दोस्ती किसी धार्मिक स्थल पर हुई है।
वहीं रिकाॅर्डिंग और अश्लील फोटो वायरल होने के बाद सिरौली थाना पुलिस के पास युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कई फोन पहुंचे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की भनक लगते ही खुराफाती युवक फरार हो गया है। क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता के साथ भी खुराफाती के फोटो भी वायरल हो रहे है।



