Bareilly News: धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने का दबाव बना रहा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:08 AM IST
बरेली। युवती पर दूसरे समुदाय का युवक धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। युवती पर हिजाब व बुर्का पहनने का दबाव भी बनाया गया। युवती के पिता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी निवासी युवती के पिता ने बताया कि रामपुर स्वार की पंजाबी कॉलोनी निवासी शैजान खान उनकी नाबालिग बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह बेटी पर धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने का दबाव बना रहा है। युवती को धमकी देकर घर में रखे जेवर और नकदी चोरी कराता है। बेटी से महंगे गिफ्ट मंगवाता है। शैजान के परिजन पीछे से उसका सहयोग करते हैं। शैजान उनकी बेटी को अपने समुदाय के लड़कों से दोस्ती करने के लिए कहता है। युवती के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसको परिजनों के खिलाफ बोलने पर मजबूर करता है। इन बातों से डरकर उनकी बेटी भी शैजान के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती है। पिता की शिकायत पर शैजान और उसके परिजनों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



