Bareilly News: युवक की गोली मारकर हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर में पड़ा मिला। युवक के परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बारादरी थाने की अग्रसेन नगर कॉलोनी निवासी 23 साल के राज गुप्ता का शव लहूलुहान हालत में घर के अंदर मिला। सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। गुरुवार रात किसी वक्त ये वारदात हुई। आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि राज नेपाल के महेंद्र नगर में सब्जी की दुकान चलाता था। किसी की शादी के सिलसिले में घर आया हुआ था। रात उसका परिवार किसी समारोह में गया हुआ था, इसी दौरान ये घटना घटित हुई।



