पीलीभीत

Pilibhit News: देवरों ने विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

Connect News 24

देवरों ने विवाहिता से तीन दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। निकाह के बाद पति के विदेश जाने पर महिला से उसके देवरों, ससुर ने कई बार छेड़छाड़ की। शिकायत पर देवरों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने बताया कि अक्तूबर 2021 में गांव में ही उसका निकाह हुआ था। निकाह के चार महीने बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। पति की गैरमौजूदगी में उसका ससुर, दो देवर उस पर गलत नजर रखने लगे। अक्सर ससुर और देवर उससे छेड़छाड़ करते। इसकी शिकायत सास से करने पर उसने डांट कर चुप करा दिया। इससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। अक्सर उसके कमरे मेंं पहुंचकर आरोपी छेड़छाड़ करने लगे।

इसकी शिकायत उसने मोबाइल पर पति और मायके वालों से की। तब आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए दोबारा छेड़छाड़ न करने की बात की। महिला ने बताया कि परेशान होकर मायके आ गई, लेकिन मायके वालों ने आठ दिन पहले उसे फिर ससुराल भेज दिया। आरोप है कि तब उसके देवरों ने तीन दिन तक कमरे में बंद रखकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसमें उसकी सास देवरों को शह देती रही। मां के पहुंचने पर बमुश्किल अपने मायके आई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जांच में पीड़िता को पति की गैरमौजूदगी में ससुरालियोंं की ओर से परेशान करने का मामला पाया गया। दुष्कर्म का आरोप गलत निकला। पीड़िता ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button