बरेली

Bareilly News: गांव के बाहर जंगल में बेहोशी की हालत में मिला युवक, शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप

Connect News 24

man found unconscious in the forest outside the village in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक युवक को जहर देकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक बेहोशी की हालत में शुक्रवार को सुबह जंगल में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फतेहगंज पश्चिमी के गांव ग्वाल नगरा निवासी 25 वर्षीय युवक सुनील कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनील के साले ने बताया कि पड़ोसी योगेंद्र से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर सुनील का विवाद हो गया था। विवाद में रंजिश निकालने के लिए वह गुरुवार को सुनील को घर से बुलाकर ले गया था। 

ये भी पढ़ें- जब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button