बरेली

Bareilly News: जयकारा न लगाने पर दूसरे समुदाय के युवक को पीटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 04 Oct 2023 01:47 AM IST

फरीदपुर। जयकारा न लगाने पर कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक की पिटाई कर दी। जानकारी पर पीड़ित के पक्ष के समुदाय के लोग इकठ्ठा होने लगे। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

मोहल्ला बक्सरिया निवासी आकिब ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 11 बजे वह पास बनवाने के लिए फरीदपुर टोल प्लाजा गया था। लौटते समय मोहल्ले के ही रहने वाले तीन लोगों ने गौसगंज गांव की पुलिया के पास उसे रोक लिया। उन्होंने धार्मिक जयकारा लगाने के लिए कहा। मना करने पर पिटाई की। जैसे-तैसे वह छूटकर घर पहुंचा। इसके बाद जानकारी अन्य लोगों को दी गई।

आरोपियों और पीड़ित पक्ष के मकान में करीब 30 मीटर का फासला है। मोहल्ले में मिश्रित आबादी है। मामले की जानकारी पर पीड़ित के पक्ष में कई लोग जुटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर हटाया। फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।


पहले पिटाई की अब लगा रहे झूठा आरोप

आरोपियों ने बताया कि उनके पक्ष के सतीश वर्मा से आरोपियों ने उड़ान चक निरस्त करवाने के नाम पर 90 हजार रुपये लिए थे। काम न होने पर जब रुपये वापस मांगे तो सतीश और उनके भाई की पिटाई की। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। शिकायत से गुस्साए आरोपी अब झूठा आरोप लगाकर कस्बे का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button