Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवकों ने सरेराह युवती से की छेड़खानी, दोनों पक्षों में मारपीट, गांव में तनाव

गांव में पुलिस फोर्स तैनात
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात दूसरे समुदाय के युवकों ने युवती से छेड़खानी की। इस पर युवती के परिजनों ने मुख्य आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो मारपीट हो गई। आरोपी पक्ष ने युवती पक्ष के लोगों पर धर्मस्थल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने परिवार की बेटी के अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की बात कही। इससे गांव में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर गांव में नाकेबंदी कर दी।
गांव निवासी युवती की किशोरावस्था में स्कूल में पढ़ाई के दौरान दूसरे समुदाय के सहपाठी छात्र से बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि पुरानी चैटिंग और एक वीडियो को अश्लील बनाकर अब वायरल किया जा रहा था। युवती के बारे में इस तरह की चर्चा उसके परिजनों को पता लगी तो उन्होंने नाराजगी जताई।
ये भी पढ़ें- Video: गदर-2 देखने गए युवक को आया हार्टअटैक, CCTV में कैद हुई मौत की दर्दनाक ‘फिल्म’; मॉल में छाया मातम
रास्ते में रोककर युवती से की छेड़खानी
युवती पक्ष के मुताबिक, उनकी बेटी जब शाम सात बजे घर की ओर आ रही थी तभी दूसरे समुदाय के उसके सहपाठी और कुछ लड़कों ने उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी की। कहा कि तुम्हारी चैटिंग व वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। युवती ने घर जाकर इसकी शिकायत परिजनों से की। वह कुछ लोगों के साथ दूसरे समुदाय के युवक के घर पहुंचे और शिकायत की। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।



