बरेली

Bareilly: अफ्रीका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कबूतरबाजों ने 15 लाख रुपये ठगे, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Connect News 24

Thugs cheated 15 lakh rupees on the pretext of getting a job in Africa

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेली के बहेड़ी कस्बे का युवक कबूतरबाज गिरोह के जाल में फंस गया। दक्षिण अफ्रीका के घाना में चार लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिलाने का झांसा देकर उससे 15 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बहेड़ी के मोहल्ला शाहगढ़ निवासी इंतजार ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग करता था। वर्ष 2021 में वह कोतवाली क्षेत्र स्थित दरगाह में हाजिरी लगाने गया था। वहां उसकी मुलाकात मनीष कुमार, उसके भाई अभिषेक कुमार और दो अन्य लोगों से हुई। दोनों ने खुद को दक्षिण अफ्रीका के घाना का बड़ा कारोबारी बताया। उन्होंने कहा कि वे उसे नौकरी के लिए घाना भेज सकते हैं। उसे जॉब वैकेंसी और कंपनी के पेपर आदि दिखाए।

दो कंपनियों का दिया झांसा  

आरोपियों ने जिस तरह माहौल बनाया, उससे इंतजार को भरोसा हो गया कि वह उसे जल्द अफ्रीका भेज देंगे। आरोपियों ने बताया कि वह अफ्रीका के घाना में वेस्ट कोट लिमिटेड नाम से एक कंपनी चला रहे हैं। वहीं पर दूसरी कंपनी मोमेंट प्लास्टिक लिमिटेड नाम से चला रहे हैं। इसमें पद खाली हैं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button