Bareilly: अशरफ के गुर्गों और जेल कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी, सद्दाम के घर भी जा सकती है SIT

सद्दाम और अशरफ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर में अशरफ, उसके साले सद्दाम, गुर्गे लल्ला गद्दी समेत जेल कर्मचारियों के खिलाफ सात मार्च को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में असद समेत शूटरों के नाम भी इसमें जुड़ गए। अब विवेचना का आदर्श समय पूरा होने जा रहा है। एसआईटी का दावा है कि चार मई तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। सद्दाम की तलाश के लिए पार्ट बी में विवेचना जारी रहेगी।
एसआईटी साक्ष्य जुटाने प्रयागराज गई है। वहां से टीम अशरफ, असद व अन्य की मौत से जुड़ी एफआइआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित पुलिसकर्मियों व डॉक्टरों के बयान लेकर बरेली लौटेगी। इन्हें विवेचना में लगाकर अशरफ, असद, गुलाम, उस्मान आदि आरोपियों के नाम बतौर मृतक केस से खारिज किए जाएंगे।



