बरेली

Bareilly: स्कूली बच्चों ने दिखाई ‘जल है तो कल है’ की तस्वीर, गांव में निकाली जागरूकता रैली

Connect News 24

School children took out awareness rally under Jal Jeevan Mission in Bareilly

पोस्टर पर जल जीवन मिशन के बारे में पढ़ते विद्यार्थी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, जल है तो ही जीवन है। इसी को साकार बनाते हुए बरेली में स्कूली बच्चों ने सोमवार को अनूठे अंदाज में पेंटिग्स बनाईं और जल संचयन व संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने जल पर आधारित ढेर सारी खूबसूरत रंगोली भी बनाईं। जल जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों ने गांव में रैली निकाली और ‘जल है तो कल है’ के नारे भी लगाए। 

मौका था बरेली में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा के आयोजन का। जहां सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लेते हुए जल जीवन मिशन की नथपुर पेयजल परियोजना का भ्रमण किया। घर-घर तक शुद्ध पेयजल की उपयोगिता समझने के साथ ही छात्रों ने अपने हाथों से पानी की गुणवत्ता भी जांची। 

बरेली जल निगम (ग्रामीण) की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर जल ज्ञान यात्रा को रवाना किया। स्कूली बच्चों को सबसे पहले नथपुर पेयजल परियोजना ले जाया गया और हर घर जल योजना की जानकारी दी गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button