Bareilly: ट्रेन के आगे छात्रा को फेंकने के मामले में एसओजी भी जांच में जुटी, सीबीगंज में डाला डेरा

आरोपी युवक, उसका पिता; अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में छात्रा को ट्रेन के सामने फेंकने के मामले में विवेचना कर रहे सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर की मदद में एसओजी भी जुट गई है। एसओजी ने शुक्रवार को छात्रा के गांव, कोचिंग सेंटर आदि स्थानों पर जाकर पूछताछ की। साथ ही पुलिस को छात्रा के होश में आने का भी इंतजार है, ताकि बयान ले सके।
सीएम योगी की नाराजगी के बाद एसएसपी ने घटनाक्रम की जांच की कमान खुद हाथ में ले रखी है। उन्होंने एसओजी को फुटेज व जानकारी जुटाने में लगा दिया है। सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सर्वेश कुमार विवेचना में जुटे हैं।
पुलिस व एसओजी की टीम ने सीबीगंज में डेरा जमा लिया है। सूत्र बताते हैं कि इस घटना में आरोपी के दो अन्य साथी भी शक के घेरे में हैं। पुलिस उनके नंबर सर्विलांस पर लगाकर घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।



