बरेली

Bareilly: दिल्ली और लखनऊ रूट की ट्रेंने करा रहीं इंतजार, आगरा-मथुरा रूट पर रोडवेज बसें घटीं

Connect News 24

Waiting for Delhi and Lucknow route trains, buses for Agra-Mathura reduced

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफर पर एक बार फिर संकट मंडराने लगा है। दिल्ली से आने और दिल्ली की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों ने सोमवार को यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार कराया। बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ के बीच यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे। कुछ यात्रियों ने टिकट रद्द कराकर अन्य माध्यमों से यात्रा की। इधर, बरेली-आगरा, बरेली-मथुरा के बीच कांवड़ यात्रा के कारण बसों की संख्या घट गई है। इस रूट के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लंबी दूरी की यात्रा के लिए ज्यादातर लोग ट्रेनों को तवज्जो देते हैं। जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में बारिश, भूस्खलन और नदियों में उफान की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। संचालन पटरी पर आया ही था कि फिर से समस्या खड़ी होने लगी है। 

देरी से चलीं ये ट्रेनें 

सोमवार को 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस 3:10 घंटे, 12230 लखनऊ मेल 1:20 घंटे, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 12430 दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट 45 मिनट, 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:10 घंटे, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस 1:20 घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस 1:20 घंटे, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस सुपरफास्ट 1:15 घंटे, 15120 दून एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 14512 प्रयागराज एक्सप्रेस 1:10 घंटे देरी से आईं। काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस के यात्री सबसे ज्यादा परेशान हुए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button