बरेली

Bareilly: सवारियों से भरी चलती रोडवेज बस के निकल गए पहिये, मची चीख-पुकार; पांच यात्री चोटिल

Connect News 24

wheels of the roadways bus moving on the highway came loose in Bareilly

घटना के बाद सड़क पर खड़ी रोडवेज बस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों का दबाव बढ़ने के साथ हर बार रोडवेज की बदइंतजामियां सामने आ जाती हैं। बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर को ऐसी घटना हुई, जिससे कई यात्रियों की जान आफत में पड़ गई। बदायूं रोड पर सरदारनगर पुल के पास बरेली से बदायूं जा रही मथुरा डिपो की रोडवेज बस के पिछले पहिये खुल गए। इससे बस असंतुलित हो गई। पीछे की सीटों में बैठे पांच यात्री मामूली चुटैल हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में इस बस की सवारियों को दूसरी बस से भेज दिया गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button