बरेली

Bareilly: युवक ने घोड़ी से किया अमानवीय कृत्य, दरोगा ने 15 हजार में निपटाया मामला; चार आरोपियों पर रिपोर्ट

Connect News 24

man did inhuman act with mare and Inspector settled the case for Rs 15 thousand in bareilly

हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है मामला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक घोड़ी से अमानवीय कृत्य किया गया। मामले को निपटाने में दरोगा पर पंद्रह हजार रुपये लेने का आरोप लगा। घटनाक्रम का ऑडियो और वीडियो एक्स पर टैग कर शिकायत की गई तो पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट लिखकर तीन को पकड़ लिया। दरोगा की भूमिका की जांच सीओ ने शुरू कर दी।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां एक युवक ने घोड़ी से अमानवीय कृत्य किया। उसका एक साथी घोड़ी को पकड़े रहा तो दूसरा वीडियो बनाता रहा। वीडियो में तीन चार अन्य लोग भी हंसी ठिठोली करते दिख रहे थे। 

आरोपियों का ऑडियो भी वायरल 

एक संगठन के हिमांशु पटेल ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक्स पर टैग कर दिया। इसके साथ ही एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी आपस में थाने के एक दरोगा का नाम लेकर बात कर रहे थे। जिक्र हो रहा था कि दरोगा ने 15 हजार रुपये लेकर मामला निपटा दिया, वर्ना मुसीबत हो जाती। ऑडियो व वीडियो वायरल होते ही अफसरों ने इसे संज्ञान ले लिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button