बरेली

बरेली के बंटी-बबली: पहले होटल में किया कांड, फिर क्लीनिक को बनाया निशाना, युवती बोली- मैं बड़े अधिकारी की बेटी

Connect News 24

Bunty Babli caught in Bareilly loot in clinic hotel news

बंटी और बबली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटलों में ऐश कर बिना भुगतान खिसकने वाले बंटी-बबली इस बार बुरे फंसे हैं। एक क्लीनिक में लूट करते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। किला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। हाल ही में एक युवक और एक युवती को होटल एसोसिएशन ने बारादरी थाना पुलिस से पकड़वाया था। 

दोनों होटलों में कई दिन रुकने के बाद बिना भुगतान किए निकल जाते थे। उस समय चेतावनी देकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। किला थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी शनिवार को मलूकपुर स्थित सब्जी मंडी पहुंचे और डॉ. शिव कुमार गुप्ता की क्लीनिक के पास उतरे। वहां जिस रिक्शे से गए उसका किराया दो सौ रुपये नहीं दिए। 

रिक्शे वाला अपने रुपये मांगने लगा तो दोनों झगड़ा करने लगे। शोर-शराबा होने पर डॉ. शिव कुमार बाहर निकले और विवाद की वजह पूछने लगे तो दोनों उनके क्लीनिक में घुस गए। अचानक तोडफोड़ करने लगे और काउंटर से पांच हजार रुपये लूट लिए। 

डॉ. शिवकुमार के मुताबिक, युवक ने खुद को डीएसपी का बेटा और युवती को पीएसी अफसर की बेटी बताकर धमकाया। इतने में आसपास के लोग जुट गए और दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button