बरेली

Bareilly: उर्स से पहले आला हजरत की पुस्तकों का संग्रहालय हुआ तैयार, विभिन्न भाषाओं में होगा शोध कार्य

Connect News 24

Library of Aala Hazrat books ready before Urs-e-Razavi in Bareilly

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी के साथ उलेमा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रजा फाजिले बरेलवी के उर्स की तैयारियां चल रही हैं। दुनियाभर से आने वाले जायरीन के खाने पीने और रहने सहने की व्यवस्थाओं में समितियां लगी हुई हैं। मगर आला हजरत का जो सबसे बड़ा कारनामा है वो उनकी लिखी गई पुस्तकें हैं। एक अनुमान के मुताबिक आला हजरत ने लगभग एक हजार से ज्यादा पुस्तकें लिखी हैं।  इन पुस्तकों को एक जगह जमा करने और शोध कार्य को आगे बढ़ाने की दिशा में इस्लामिक रिसर्च सेंटर स्थित दरगाह आला हजरत ने एक लाइब्रेरी स्थापित की है। 

संस्था के निर्देशक मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का कहना है कि देश और विदेश से आने वाले रिसर्च स्कॉलरों को एक जगह किताबें नहीं मिल पाती थीं, जिसकी वजह से शोधकर्ताओं को लिखने पढ़ने की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मगर अब उन लोगों को आसानी होगी। एक जगह बैठकर रिसर्च का काम आसानी के साथ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Urs e Razvi 2023: परचम कुशाई से होगा उर्स-ए-रजवी का आगाज, दुनियाभर से उलेमा आएंगे बरेली; कार्यक्रम जारी

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button