शादी से पहले दुल्हन लापता: चाची के साथ शॉपिंग करने गई थी युवती, परिवाल के लोग खोजबीन में जुटे

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपनी शादी के लिए खरीदारी करने आई युवती नकदी और जेवर लेकर बाजार से लापता हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की छह दिसंबर को शादी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। 22 नवंबर को युवती अपनी चाची व परिवार की एक अन्य लड़की के साथ खरीदारी करने के लिए शहर के बहादुरगंज बाजार आई थी।