Shahjahanpur News: दो कन्याओं का कराया दहेज रहित विवाह

पुवायां में दहेज रहित शादी में दो जोड़ों को आर्शीवाद देते आयोजक। संवाद
पुवायां। मोहल्ला कसभरा में बृहस्पतिवार को तुलसी शालिग्राम विवाह कमेटी की ओर से आयोजित वैवाहिक समारोह में दो कन्याओं का दहेज रहित विवाह कराया गया।
दिल्ली निवासी गोपाल की पुत्री दुर्गा का विवाह नगर के मोहल्ला कसभरा निवासी ओमप्रकाश के पुत्र सचिन और बंडा के गांव जमुनिया खानपुर निवासी रामसरन की पुत्री राखी का विवाह लखीमपुर खीरी के थाना मितौली के गांव ढकिया कुस्तैर निवासी परमेश्वर दयाल के पुत्र पीके कुमार से हुआ। अनिल मिश्रा ने हवन और पूजन के बाद वैवाहिक रस्म संपन्न कराई। मोहल्लावासियों ने वर और वधू पक्ष के लिए नाश्ते और भोजन आदि का भी प्रबंध किया। दोनों जोड़ों को गृहस्थी का सामान और उपहार प्रदान किए। आयोजन में शोभित अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सर्वेश कटियार, सिंपल गुप्ता, छोटू गुप्ता, प्रखर गुप्ता, अमित गुप्ता, कुनाल भारद्वाज, अंशु शुक्ला सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।