पीलीभीत

Pilibhit News: स्टेशन रोड पर एक घंटे जाम से जूझते रहे लोग

Connect News 24

People struggled with traffic jam on Station Road for an hour

असम चौराहे पर लगी जाम । संवाद

पीलीभीत। बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड पर गैस चौराहा से विशाल टॉकीज तक करीब एक घंटे जाम लगा रहा।

नगर के स्टेशन रोड पर प्रतिदिन जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे नगर के गैस चौराहा से विशाल टॉकीज तक जाम लगा रहा। जाम में वाहन इस कदर फंस गए कि न पीछे हो पा रहे थे न आगे। चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करते देखे गए। हालांकि इस दौरान ट्रैफिक पुलिस नदारद रही।

हाल यह हो गया था कि एक तरफ जहां बाइक और चार पहिया वाहन एक कदम आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, वहीं पैदल आवागमन भी संभव नहीं हो पा रहा था। वाहनों के आगे-पीछे करने को लेकर भी लोगों में कहासुनी होती रही। करीब 12 बजे आवागमन सुचारु हो सका। जाम की वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गन्ना वाहनों से असम हाईवे पर भी लगा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

पीलीभीत। असम हाईवे पर इस समय फ्लाईओवर का काम चल रहा है। यहां पर वाहनों के आवागमन के लिए एप्रोच रोड को बनाया जा रहा है। इसमें एक ओर नाला होने के कारण सड़क कम चौड़ी रह गई है। अब तक जैसे-तैसे वाहन पास हो रहे थे, लेकिन अब चीनी मिल के शुरू होने के कारण एक ओर सड़क पर गन्ना वाहनों का ही कब्जा हो गया है। ऐेसे में एक साइड से ही दोनों ओर के वाहन पास हो रहे हैं। रामलीला रोड से पूरनपुर हाईवे तक वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। इससे जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम को खुलवाने में यातायात के सिपाही भी असमर्थ हैं। गन्ना वाहनों के पास होने के बाद ही जाम खुल पाता है। संवाद

रेलवे क्रॉसिंग से कॉलेज चौराहे तक घिरी रहती है सड़क

असम हाईवे पर जाम होने के साथ ही गन्ना वाहनों का रामलीला रोड की रेलवे क्रॉसिंग से उपाधि कॉलेज चौराहे तक सड़क के एक हिस्से पर कब्जा रहता है। ट्रैफिक को देखते हुए सड़क पहले से ही संकरी है। ऐसे में एक तरफ गन्ने के ट्रक खड़े होने से राहगीरों को खासी दिक्कत आ रही है।

असम चौराहे पर लगी जाम । संवाद

असम चौराहे पर लगी जाम । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button