शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुलिस झंडा दिवस पर कर्तव्यों के निर्वाहन की शपथ

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 24 Nov 2023 12:53 AM IST

Police take oath to perform duties on Flag Day

शाहजहांपुर में एसपी अशोक कुमार के प्रतीकात्मक झंडे का स्टीकर लगाते एसपी देहात संजीव वाजपेयी। स्

शाहजहांपुर। पुलिस झंडा दिवस बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। पुलिस कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने पर जोर दिया गया। थाना और चौकियों में भी संकल्प दिलाया गया।

पुलिस लाइन में एसपी अशोक कुमार ने क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। एसपी ने सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के चलते ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने पुलिस ध्वज प्रदान किया था। इस दौरान अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के झंडे का स्टीकर लगाया गया। एसपी देहात संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button