पीलीभीत

Pilibhit News: गन्ना की तौल बंद होने पर किसानों ने किया हंगामा

Connect News 24

पूरनपुर। गन्ना खरीद केंद्र पर गन्ना की तौल बंद होने के विरोध में किसानों ने हंगामा किया। भारी हंगामा के बाद खरीद केंद्र पर पहुंचे गन्ने से भरे वाहनों का गन्ना तौला गया।

गांव केशोपुर में अब तक पीलीभीत की एलएच चीनी मिल गन्ना खरीद कर रही थी। सुरक्षण प्रस्ताव में गन्ना खरीद केंद्र मकसूदापुर चीनी मिल को दे दिया गया। इसका किसान विरोध कर रहे हैं। दो बार बंडा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर चुके हैं। मकसूदापुर चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र लगने पर भी किसानों ने हंगामा किया था।

बुधवार को एलएच चीनी मिल ने खरीद केंद्र पहुंचे गन्ना से भरे कुछ वाहनों का गन्ना तौल कर तौल बंद कर दी। इसके विरोध में किसानों ने हंगामा किया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ने खरीद केंद्र पर पहुंचे गन्ना से भरे वाहनों की तौल कराने की मांग जिला गन्ना अधिकारी से मोबाइल पर की। किसानों के भारी हंगामा कर खरीद केंद्र पर खड़े गन्ना से भरे वाहनों का गन्ना खरीद कर खरीद केंद्र बंद कर दिया गया। मकसूदापुर चीनी मिल के खरीद केंद्र का दो बार इंडेंट जारी होने के बाद भी किसान मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना नहीं दे रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button