Shahjahanpur: बाथरूम में नहाते समय हार्ट अटैक से सभासद की मौत, पड़ोसियों ने कुंडी तोड़कर निकाला

अखलाक खां का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर में घर के बाथरूम में नहाते समय नगर पालिका सभासद बेहोश होकर गिर गए। जब काफी देर तक वह बाथरूम से नहीं निकले तो दरवाजे की कुंडी तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है।
नगर के मोहल्ला जेरबरगद निवासी 52 वर्षीय अखलाक खां उर्फ गुड्डू नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 घरचौबा से सभासद थे। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे वह घर के बाथरूम में नहा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर बाथरूम में गिर पड़े।