बरेली

Bareilly News: बरेली में खपा रहे थे झारखंड की स्मैक, पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार

Connect News 24

Police arrested four smack smugglers in Bareilly

Arrested demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड से स्मैक लाकर बरेली में खपाने का कनेक्शन फिर सामने आया है। पुलिस ने चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर 47 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए तस्करों में आरोपी वासू और सलीम पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं।

थाना प्रभारी धनंजय पांडे को मुखबिर ने सूचना दी कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी वासु हसन और सलीम थाना शेरगढ़ के गांव मुंबई काजियान निवासी फहीम और भूरा को स्मैक सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस टीम के साथ तस्करों की तलाश शुरू कर दी। एक मजार के पास चारों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

शेरगढ़ के तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो तस्करों ने बताया कि सलीम झारखंड से स्मैक मंगवाता है। वासु स्मैक को बिकवाने का काम करता है। फहीम और भूरा को शेरगढ़ से बुलाकर वासु व सलीम स्मैक बेच रहे थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button