Bareilly: शाही इलाके में महिलाओं की हत्या की गुत्थी है उलझी, पुलिस नहीं कर पा रही सटीक खुलासा

दुलारी देवी हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र और उससे सटे इलाके में बीते छह महीनों में हुईं सात महिलाओं की हत्याओं में कई की गुत्थी उलझी हुई है। एक मामले में बेटा हत्यारा निकला है, लेकिन बाकी खुलासों पर सवाल उठ रहे हैं। हत्याओं का तरीका एक जैसा है और 45 वर्ष से अधिक उम्र वालीं महिलाएं ही निशाने पर हैं।
अनसुलझे मामलों में पुलिस की तफ्तीश की दिशा भी बदल रही है, लेकिन सटीक खुलासा नहीं हो रहा। सातवीं हत्या 68 वर्षीय दुलारी देवी की होने के बाद अब पुराने अनसुलझे मामलों का भी जल्द खुलासा किए जाने की मांग उठी है। क्षेत्र के लोग ये जानना चाहते हैं कि इन हत्याओं के पीछे अगर कोई एक व्यक्ति या गैंग नहीं तो एक जैसा तरीका कैसे अपनाया जा रहा है। ये महज संयोग है या फिर साजिश?
नहीं पता चल रहा हत्या का कारण, संदिग्ध को छोड़ा
शाही थाने के गांव खरसैनी में बीते सोमवार की रात 68 वर्षीय दुलारी देवी का शव मिला था। उनके गले में साड़ी का वैसा ही फंदा लगा था जो पहले के मामलों में मिलता रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध चौकीदार को पकड़ा था। उसको लेकर खुलासे का तानाबाना बुना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ न होने से खुलासा अटक गया। संदिग्ध को छोड़कर पुलिस साक्ष्य मजबूत करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे झाड़ियों में मिला शव



