पीलीभीत
Pilibhit News: कैंटीन में शराब पी रहे छह लोग पकड़े गए
पूरनपुर। स्टेशन चौराहा पुलिस चौकी के समीप देसी शराब की कैंटीन पर शराब पी रहे छह लोगों को सीओ के आदेश पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। विरोध होने पर पुलिस को युवकों को छोड़ना पड़ा। पकड़े गए लोगों के परिचितों को कहना था कि शराब की दुकान के पास बनी कैंटीन शराब पीने के लिए अधिकृत है। बैकफुट पर आई पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि कैंटीन स्वामी के लाइसेंस दिखाने पर उनको बोर्ड लगाने और परदे डालने को कहा गया है। संवाद