शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुलावा टोली से छात्र उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 24 Nov 2023 12:54 AM IST

शाहजहांपुर। कम छात्र उपस्थिति के चलते 161 स्कूलों के पूरे शैक्षणिक कर्मचारियों का नवंबर का वेतन रुकने के बाद शिक्षकों में खलबली मची हुई है। ऐसे में शिक्षक बुलावा टोली के माध्यम से छात्र उपस्थिति बढ़ाने में जुटे हैं जोकि घर-घर जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील कर रही है।

निर्देश हैं कि यदि कोई बच्चा लगातार एक से तीन दिन तक अनुपस्थित रहता है तो उसके अभिभावक को मोबाइल फोन पर कॉल कर स्थिति जानें। चार से छह दिन तक अनुपस्थित रहने पर घर जाकर शिक्षक अभिभावकों से बातचीत करें। अगर एक सप्ताह से अधिक समय तक बच्चा अनुपस्थित रहता है तो शिक्षक प्रधान की मदद लें।

बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने की योजना है। प्रत्येक विकासखंड के कार्यालय में लगे बोर्ड पर उस ब्लॉक के ऐसे पांच स्कूलों और उनके प्रधानाध्यापक के नाम लिखे जाएंगे, जहां विद्यार्थियों की सबसे ज्यादा उपस्थिति होगी। साथ ही हर महीने ब्लॉक और जिला स्तर पर होने वाली बैठक में इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक सम्मानित भी किए जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button