बरेली

इश्क में हद की पार: प्रेमिका ने ब्लैक लिस्ट किया नंबर तो 260 KM दूर से बरेली पहुंचा प्रेमी, फिर ऐसे उतरा ‘भूत’

Connect News 24

Girlfriend blacklisted lover number then he reached Bareilly from Kanpur

प्रेमिका से मिलने कानपुर से बरेली पहुंचा प्रेमी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एक ही मोहल्ले के रहने वाले प्रेमी प्रेमिका के बीच कक्षा नौ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में लगातार फोन पर बातचीत और चैट होती थी। एक दिन प्रेमी ने छात्रा को डांट दिया जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नाराज हुई प्रेमिका ने अपने प्रेमी का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। छात्रा के प्यार में पागल उसका प्रेमी कानपुर से बरेली के फरीदपुर में एक फार्मेसी कॉलेज में पहुंच गया। अपने साथ में एक लीटर पेट्रोल बोतल में भरकर ले गया। कॉलेज की चौथी मंजिल पर प्रेमी चढ़ गया। चौथी मंजिल पर कई घंटे उसने ड्रामा किया और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। फार्मेसी के अन्य छात्रों एवं स्टाफ में उसे पकड़ लिया वहीं छात्रों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button