पीलीभीत

सभी लोग हर हालत में करें ईश्वर का स्मरण : शास्त्री

Connect News 24

बीसलपुर। मैनपुरी से आईं साध्वी लता शास्त्री ने कहा कि सभी लोग ईश्वर का स्मरण करें। इसी में सबका कल्याण है। लता शास्त्री ने मोहल्ला बख्तावरलाल में चल रहे भागवत कथा सप्ताह के अंतिम दिन मंगलवार को कहा कि यदि इंसान का मन भगवान की भक्ति में सीधे न लगे तो साधुओंं और गुरुओंं की शरण में जाना चाहिए। साधू और गुरु ईश्वर का प्रतिबिंब होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान इंसान को इस दुनिया में केवल अपनी भक्ति करने के लिए भेजता है। इंसान यहां आकर दुनियादारी में फंस जाता है और भगवान की भक्ति करना भूल जाता है। यहीं से उसका दुर्भाग्य शुरू हो जाता है। अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए इंसान को भगवान की भक्ति करना नहीं भूलना चाहिए। आरती, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button