पीलीभीत में बड़ा हादसा: हाईवे पर डीसीएम से टकराई कार, नैनीताल घूमने जा रहे लखनऊ के दंपती समेत चार की मौत

road accident in pilibhit
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में लखनऊ के दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ से पीलीभीत की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गढ़वा चौकी के पास खड़ी डीसीएस से टकरा गई। हादसा तड़के 4:00 बजे करीब हुआ। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। लखनऊ से नैनीताल घूमने जा रहे थे।
ये भी पढ़ें- प्रसव के बाद प्रसूता की मौत: आक्रोशित भीड़ ने घेरा अस्पताल, बुलानी पड़ी तीन थानों की पुलिस; तीन घंटे हंगामा
हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में लखनऊ के खदरा निवासी अब्दुल्ला, उनकी पत्नी सायमा राहत, चचेरी बहन बुतुल और मरियम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार अब्दुल्ला की आठ महीने की पुत्री अभीया और मरियम का भाई आमीन घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।