Schools

Bihar Board इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

Connect News 24

Bihar Board Inter Practical Exam Admit Card 2024 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस साल बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा दे रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – seniorsecondary.biharboardonline.com. इस वेबसाइट से नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है.

इस तारीख के पहले कर लें डाउनलोड

वे कैंडिडेट्स जो इस साल बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा दे रहे हों वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 9 जनवरी 2024 के पहले तक इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 24 दिसंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं और 9 जनवरी तक उपलब्ध रहेंगे. इसके बाद लिंक डीएक्टिव कर दिया जाएगा.

इन डेट्स पर होंगे एग्जाम

बता दें कि बीएसईबी इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 10 से 20 जनवरी 2024 के बीच किया जाएगा. इन तारीखों पर बहुत से केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी. इन्हीं के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. वहीं थ्योरी एग्जाम 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित होंगे. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. सुबह 9.30 से 12.45 और दोपहर में 2 बजे से शाम 5.15 तक.

इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी seniorsecondary.biharboardonline.com पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा BSEB Inter Admit Card 2024. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक पेज खुलेगा. इस पेज पर कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए एक कॉपी निकालकर रख लें. 

यह भी पढ़ें: UP पुलिस में निकली 60 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां, इस दिन से करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button