Schools

Bihar DElEd परीक्षा 2023 के नतीजे जारी, इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

BSEB Releases Bihar DElEd Result 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा 2023 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन परीक्षा में हिस्सा लिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट 16 अक्टूबर के दिन रिलीज हुए हैं और इन्हें देखने के लिए कैंडिडेट्स को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – secondary.biharboardonline.com. इसके साथ ही रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं. इसका प्रोसेस भी यहां बताया जा रहा है.

इन डेट्स पर हुआ था एग्जाम

बता दें कि बीएसईबी बिहार डीएलएल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 जून से 15 जून 2023 के बीच किया गया था. परीक्षा राज्य के विभिन्न केद्रों में आयोजित हुई थी. कैंडिडेट अपना परिणाम देखने के लिए पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपनी एप्लीकेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें नतीजे

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी secondary.biharboardonline.com पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – “View/Print Score Card: D.EL.Ed. Joint Entrance Test, 2023”.
  • इस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एक नया पेज आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इस पेज पर आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे. इन्हें डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखायी पड़ जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.
  • जिनका सेलेक्शन हुआ है उन्हें करीब 30 हजार सीटों पर गवर्नमेंट और प्राइवेट डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा.
  • नतीजों के बाद अब काउंसलिंग का प्रोसेस शुरू होगा. इसका शेड्यूल कुछ ही दिनों में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर किया जाएगा.
  • अपडेट के लिए समय-समय पर इसे चेक करते रहें.

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं

यह भी पढ़ें: अब सभी स्टूडेंट्स का बनेगा अपार कार्ड, मिलेंगे ये फायदे 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button