पीलीभीत
नेता जी की अनूठी सवारी: कार न बाइक… रिक्शा पर सवार होकर शपथ लेने पहुंचे बिलसंडा के चेयरमैन

रिक्शे पर सवार बिलसंडा के चेयरमैन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव जीतने के बाद अमूमन लोग शपथ लेने के लिए कार या बाइक से समारोह स्थल पर जाते हैं, लेकिन पीलीभीत के बिलसंडा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन दिनेश गुप्ता उर्फ डीके अलग ही अंदाज में शपथ लेने के लिए घर से रवाना हुए। उन्होंने न तो बाइक का सहारा लिया और न ही कार का। वह घर से निकलते ही रिक्शा पर सवार हो गए। समर्थकों के साथ वह रिक्शा से शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभासदों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। वहीं चेयरमैन की अनूठी सवारी को लेकर लोगों में चर्चा रही।

