भाजपा ने समाज में घोली नफरत : इकराम
रामपुर। धमोरा के देव गार्डन में आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक में जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री इकराम कुरैशी ने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर से सहारनपुर से शुरू हो रही है। यह यात्रा विभिन्न जिलों से गुजरती हुई रामपुर पहुंचेगी। रामपुर में यह यात्रा दो दिन रहेगी। कहा कि यात्रा मकसद भाजपा द्वारा समाज में घोली गई नफरत को दूर करना है। पूर्व मंत्री ने कहा कि रामपुर में पहले दिन यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए शहर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेगी। दूसरे दिन शाहबाद विधानसभा में भ्रमण कार्यक्रम रहेगा। तीसरे दिन यहां से बरेली जिले में प्रवेश करेगी। इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से पूर्व मंत्री का स्वागत किया।
पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज बन चुके हैं। हम सब मिलकर इस यात्रा को सफल बनाएंगे। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि रामपुर में यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। पूरी मेहनत के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नोमान खां, यासीन तुर्की, नसीम मलिक, महेंद्र यदुवंशी, हाजी आले हसन आदि मौजूद रहे।


