भाजपा नेताओं को नहीं दिख रही जनता की परेशानी : धर्मेंद्र
बदायूं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव रविवार को विधानसभा बिल्सी के बरामयखेड़ा, बमेड, बांस बरौलिया सहित कस्बे में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मूलभूत व्यवस्थाएं बुरी तरह से चरमरा गईं हैं। लगभग सभी गांवों में बीमारियां फैल रहीं हैं, प्रतिदिन लोगों की जान जा रही हैं परंतु जिले के भाजपा नेताओं को यह नहीं दिख रहा है।।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने झूठ बोलकर जनता की भावनाओं को आहत करके डबल इंजन की सरकार बना तो ली परंतु ये दोनों सरकार जन आकांक्षाओं पर बिल्कुल भी खरी नही उतरी हैं। अब जिले सहित पूरे प्रदेश की जनता सपा की सरकार तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विकास की कार्यशैली को याद कर रही है। इस दौरान किशोरीलाल शाक्य, सुनील यादव, हाजी अजमल, विपिन यादव, अवधेश यादव, बबलू कंटक, शामे अली, डॉ. देवेंद्र, डोरीलाल बघेल, वेदव्यास शास्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद


