रामपुर: डिप्टी सीएम मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, अफसरों संग करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

रामपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : संवाद
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हैलीपैड पर स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। उनके आगमन को लेकर कई दिन से तैयारियां चल रही थी।
उप मुख्यमंत्री शनिवार को हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पर उतरे। इसके बाद वह यहां से सीधे राम विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पहुंचे। जहां सांसद घनश्याम सिंह लोधी, राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना व अन्य पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद वह विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। शाम को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद वह वापस रवाना होंगे।