शाहजहाँपुर

कंबाइन में लगाए जा रहे एसएसएम पर प्रतिबंध लगाया जाए : भाकियू

Connect News 24

There should be a ban on SSM being installed in combines: BKU

कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर

शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट ने ज्ञापन सौंपकर कंबाइन पर लगाए जा रहे एसएसएम (सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। किसानों ने कई अन्य समस्याओं के निस्तारण की भी मांग की।

डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को सौंपकर किसानों ने बताया कि इस समय कंबाइन में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जा रहा है ताकि पराली का प्रबंधन हो सके। यह एसएसएम सिस्टम पशुओं के चारे के लिए मुसीबत बन सकता है। किसान पराली को इकट्ठा कर पशुओं के चारे में प्रयोग करता है। यह सिस्टम लगाए जाने से किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट पैदा हो जाएगा।

किसानों ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान किया जाए। धान खरीद में टीम गठित कर किसानों की उपज सरकारी दाम पर बेचने की व्यवस्था की जाए। छुट्टा पशुओं से किसानों व आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए पशुओं को गोशालाओं में भिजवाया जाए। किसानों ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान न हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल, आदित्य प्रताप सिंह, शिशुपाल सिंह, मुनीष पांडेय, रमेश, रजनीश, छोटे लाल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button