बदायूं

Budaun News: लोक कल्याण के लिए हुआ गणेशजी का जन्म

Connect News 24

Ganeshji was born for public welfare

गणेश कथा के दौरान ​शिव की झांकी प्रस्तुत करता कलाकार। स्वयं

श्री गणेश उत्सव : प्रकटोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु, उसहैत में भी कार्यक्रमों की धूम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे गणेश उत्सव में कथा के तीसरे दिन कथावाचक साध्वी राध्या भारद्वाज ने भगवान शिव और पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय के जन्म एवं भगवान गणेश के प्रकटोत्सव की कथा का वर्णन किया।

भोलाधाम में चल रही कथा में कथावाचक ने कहा कि भगवान गणेश का जन्म लोक कल्याण के लिए हुआ था। भगवान शिव को घर में प्रवेश न देने पर शंकर जी द्वारा श्रीगणेश का सिर काट दिया। माता पार्वती के क्रोध एवं सभी देवताओं के आग्रह पर भगवान शिव ने गज का सिर श्रीगणेश को लगाकर उन्हें पुनः जीवित किया। इसी कारण भगवान गणेश का नाम गजानन पड़ा। उन्हें यह वरदान भी मिला कि वह सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्य होंगे।

इस अवसर पर श्री गणेश सेवा मंडल के सदस्यों ने गणेश जन्म पर मिठाई, टॉफी, बिस्कुट, उपहार आदि बांटकर खुशियां मनाईं। झांकी का भी प्रदर्शन किया गया। कथा में वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, मनोज वैश्य, संतोष गुप्ता, रामेश्वर दयाल, राकेश गुलाटी, नितेश वार्ष्णेय, दीपमाला गोयल, पंकज शर्मा आदि का सहयोग रहा।

उसहैत। नगर मे श्री गणेशउत्सव भक्तिभाव से मनाया जा रहा है, जिसमें आकर्षक झांकियों के साथ नित्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसमें बप्पा समिति के पवन मिश्रा, राजन गुप्ता, केशव भारद्वाज, मयंक भारद्वाज, शुभम भारद्वाज, विक्की भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग है।

इसी क्रम में श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के पंडाल में भी आकर्षक मनमोहक झांकियां के साथ कृष्ण सुदामा लीला प्रस्तुत की गई। संदीप गुप्ता, सचिन, आशु गुप्ता, सपना भारद्वाज, अतुल, राजन गुप्ता, कन्हैया आदि का विशेष सहयोग रहा।

गणेश कथा के दौरान शिव की झांकी प्रस्तुत करता कलाकार। स्वयं

गणेश कथा के दौरान शिव की झांकी प्रस्तुत करता कलाकार। स्वयं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button