रामपुर

रामपुर में खूनी संघर्ष: पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में पथराव, गोली लगने से एक की मौत, छह लोग जख्मी

Connect News 24

Stone pelting on two sides for cutting trees in Rampur, one dead due to bullet injury, six injured

रामपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद

विस्तार

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में पानी की टंकी के निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने के विरोध में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस बीच गोली लगने से खुर्शीद 40 की मौत हो गई, जबकि पथराव में छह लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे। खुर्शीद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस अफसर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button