बदायूं

Budaun News: डीएम-एसएसपी ने किया कारागार का औचक निरीक्षण

Connect News 24

DM-SSP did a surprise inspection of the prison

जेल का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम,एसएसपी। संवाद

बदायूं। डीएम मनोज कुमार व एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की बैरकों की तलाशी ली। जिसमें कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों के लिए व्यवस्थाओं और सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए।

जेल पहुंचे अधिकारियों ने कारागार में रसोई, चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्था की जांच की गई। मेडिकल वार्ड में बंदियों के उपचार को लेकर जेल प्रशासन दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में ली। वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल में साफ सफाई की व्यवस्था को देखा और इसे बेहतर रखने के निर्देश दिए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button