मनोरंजन

पत्नी तान्या के साथ डिनर पर गए बॉबी देओल कपड़ों को लेकर हुए ट्रोल

Connect News 24

Bobby Deol Trolled: सनी देओल के बेट करण देओल की शादी के बाद से पूरा देओल परिवार सुर्खियों का हिस्सा बन गया है. हर कोई सनी देओल की पत्नी पूजा और बॉबी देओल की पत्नी तान्या के बारे में जानना चाहता है. देओल परिवार की दोनों की बहुएं मीडिया में बहुत कम नजर आती हैं. ऐसे में करण के संगीत में बॉबी देओल और तान्या का डांस देखकर हर कोई इंप्रेस हो गया है. ये क्यूट कपल बुधवार को डिनर के लिए मुंबई में स्पॉट हुआ था. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जहां इस कपल को बहुत पसंद किया जा रहा है वहीं बॉबी  का लुक यूजर्स को पसंद नहीं आया है.

पत्नी के साथ डिनर डेट पर बॉबी का लुक काफी अलग था. उन्होंने लूज रिप्ड जीन्स पहनी थी. इसके साथ ब्लैक वेस्ट कैरी की थी. उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर से कंप्लीट किया. बॉबी की जीन्स कुछ ज्यादा रिप्ड थी जो लोगों को पसंद नहीं आई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं.

बॉबी देओल हुए ट्रोल
एक यूजर ने वीडियो पर लिखा- कपड़े ऐसे पहनो की रेस्टोरेंट वाला सीधे डिशवॉशिंग एरिया में ले जाए. वहीं दूसरे ने लिखा- उर्फी जावेद का मेल वर्जन. एक ने तो पैंट को भिखारी जैसी बता दिया. वहीं एक ने लिखा-जूहा कुतर गया सर के कपड़े.


संगीत पर किया था रोमांटिक डांस
बता दें करण देओल के संगीत पर बॉबी देओल ने पत्नी तान्या संग खूब ठुमके लगाए थे. उन्होंने तान्या के साथ फिल्म बरसात के रोमांटिक गाने हमको सिर्फ तुमसे प्यार है पर डांस किया था. दोनों के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं. दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे थे. जहां तान्या ने येलो रंग का लहंगा पहना था वहीं बॉबी ने क्रीम कलर के कुर्ता पजामा के साथ येलो जैकेट पहना था.

ये भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha Release Live: ‘सत्यप्रेम की कथा’ आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज, क्या कार्तिक-कियारा की जोड़ी ‘भूल भुलैया 2’ का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button