पीलीभीत

Pilibhit News: बादल तो आए पर बिन बरसे चले गए

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST

पीलीभीत। जिले में पिछले चार दिनों से मौसम रोजाना करवट ले रहा है। बादल आ रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। बुधवार को भी सुबह बादल हुए लेकिन चले गए। दोपहर में आसमान साफ हो गया शाम को फिर बादल आ गए। मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हुआ लेकिन बारिश नहीं हुई।

बुधवार को भी मौसम का हाल पिछले तीन-चार दिनों की तरह ही रहा। बादलों की लुकाछिपी जारी रही। दिन में कई बार बादल आए लेकिन बारिश नहीं हो सकी। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। उमस बढ़ गई। 12 से तीन बजे तक जबरदस्त गर्मी रही। शाम चार बजे से कुछ तेज हवा चली इसके बाद शाम पांच बजे एकबार फिर मौसम पलटा। हल्के बादल हुए, ठंडी हवा चली लगा कि बारिश होगी लेकिन बादल आकर चले गए।

बारिश न होने से किसान भी अब मायूस हो रहा है। किसानाें ने धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार कर लिया है। किसान बारिश का इंतजार कर रहा है। लेकिन बारिश नहीं हो रही। सबसे ज्यादा खराब हाल शहर का है। दो दिन पूर्व सोमवार को सुबह महज 15 मिनट बारिश हुई दो एमएम। इसके अलाव बारिश ही नहीं हुई। कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका का कहना है कि मानसून इस बार समय पर आ गया है। जल्द ही बारिश होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button