UP News: गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों ने ले ली चालक की जान; पिटाई से मौत

बस चालक सर्वेश का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में बरेली डिपो की रोडवेज बस मंगलवार रात आठ बजे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों ने चालक और परिचालक को पीट दिया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल से छुट्टी के बाद चालक-परिचालक मंगलवार देर रात बरेली पहुंचे। यहां पुराना बस स्टैंड स्थित रेस्ट रूम में रात को सो गए। रात में किसी समय चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण शरीर के अंदरूनी अंगों का चोटिल होना बताया गया है।
फतेहगंज पश्चिमी के गांव मनकरी निवासी सर्वेश रोडवेज में संविदा चालक थे। मंगलवार को वह संविदा परिचालक नरेंद्र के साथ बस लेकर बुलंदशहर गए थे। रात 8 बजे वहां से बरेली लौट रहे थे।


