Schools

BPSC Judicial Service प्री परीक्षा 2023 के नतीजे जारी, इतने कैंडिडेट्स ने पास किया एग्जाम

Connect News 24

BPSC Bihar Judicial Service Prelims Result 2023 Released: बिहार 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है. वे कैंडिडेट्स जो बीपीएससी के इस एग्जाम में बैठे हों, वे बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – bpsc.bih.nic.in. इसके साथ ही रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया हुआ है.

इतने कैंडिडेट्स ने पास की परीक्षा

बता दें कि वेबसाइट पर परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स की सूची दी गई है. इस साल बिहार ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम 2023 में कुल 17819 कैंडिडेट्स बैठे थे. इनमें से कुल 1675 ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है और अगले चरण में गए हैं. ये कैंडिडेट्स अब मुख्य परीक्षा देंगे. बता दें कि इस लिखित परीक्षा का आयोजन 4 जून 2023 के दिन पटना में किया गया था.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bpsc.bih.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको 32वीं बीपीएससी ज्यूडिशियल सर्विस प्री परीक्षा के नतीजों का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको रिजल्ट की पीडीएफ मिल जाएगी.
  • इस पीडीएफ में कैंडिडेट अपना रोल नंबर चेक करें.
  • देखें कि आपका सेलेक्शन हुआ है या नहीं.
  • आप चाहें तो इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

आंसर-की पहले ही हो चुकी है जारी

ये भी जान लें कि परीक्षा का आयोजन 4 जून के दिन हुआ था और उसके बाद आंसर-की रिलीज की गई थी. प्रोविजनल आंसर-की 13 जुलाई 2023 के दिन जारी हुई थी जिस पर कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्शन मांगे गए थे. इसके बाद फिर आंसर-की 5 सितंबर के दिन रिलीज की गई थी. ऑब्जेक्शन मिलने और उन पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की अगस्त महीने में जारी हुई थी. अब नतीजे रिलीज किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button