मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की सास के साथ जमकर नाचे भाई सिद्धार्थ, वीडियो देख आप भी कहेंगे कितनी कूल हैं नि

Connect News 24

 Nick Jonas Mom’s Cool Dance: प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाई थी. ऐसे में पॉप सिंगर संग शादी के साढ़े चार साल बाद प्रियंका और उनकी सास का बॉन्ड बेहद मजबूत हो गया है. खास बात ये भी है कि प्रियंका को अपनी सास को लेकर ज्यादा जद्दोजहद भी नहीं करनी पड़ी क्योंकि उनकी सास बेहद कूल हैं. जी हां, यकीन नहीं होता तो आपको एक वीडियो देखना चाहिए जिसमें प्रियंका की सास का कूल नेचर देखने को मिला.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा निक जोनस की मॉम का वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें निक जोनस की मॉम Denise Miller-Jonas प्रियंका चोपड़ा के भाई के साथ डांस करती दिख रही हैं. प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा प्रियंका की सास के साथ झूम झूम कर डांस करते दिख रहे हैं. प्रियंका की सास का ड्रेस बेहद ट्रेंडी है. वे डीप नेक और स्टेप स्लीव ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं. 

देखें वीडियो:-

प्रियंका की सास का डांस देख कर फैंस बेहद खुश, कर रहे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कह रहे हैं इस उम्र में भी कितनी प्रिटी लग रही हैं. तो किसी ने कहा ऐसी सास उन्हें भी मिलनी चाहिए. बता दें, निक और प्रियंका की शादी 1 दिसंबर को साल 2018 में हुई थी. अब दोनों की एक बेटी भी है मालती. प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. प्रियंका की मॉम और उनकी सास एक दूसरे की अच्छी दोस्त बन चुकी हैं. आए दिन प्रियंका अपने पति समेत सास ससुर और अपनी मॉम के साथ पिकनिक और वेकेशन्स करती दिखती हैं.

ये भी पढ़े; हो जाइए तैयार! जॉन अब्राहम संग ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगी Tamannaah Bhatia, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर किया खुलासा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button