मनोरंजन

नसीरुद्दीन शाह और कमल हासन ने उठाए थे ‘द केरला स्टोरी’ पर सवाल, अब अदा शर्मा ने दिया करारा जवाब

Connect News 24

Adah Sharma On The Kerala Story Success : अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई. फिल्म के ट्रेलर से ही बवाल शुरू हो गया था जो कि फिल्म रिलीज के बाद तक चलता था. इस बीच कई लोगों ने इस फिल्म की कहानी की सत्यता पर शक किया. तो वहीं नामी स्टार्स ने भी इस फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया था. इस पर अब द केरला स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने रिएक्ट किया है.

बड़े स्टार्स की ऐसी प्रतिक्रिया पर अदा शर्मा ने किया रिएक्ट
अदा शर्मा ने द केरला स्टोरी पर नसीरुद्दीन शाह और कमल हासन के रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कमल हासन ने इस फिल्म को लेकर अपनी नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया था. एएनआई के मुताबिक साउथ के स्टार ने कहा था-मैंने कहा था कि ये एक प्रोपेगेंडा के तहत बनाई गई फिल्म है. जिसके मैं अगेन्स्ट हूं. ये अच्छा नहीं है अगर आप इस फिल्म के टाइटल के नीचे ‘सच्ची कहानी’ लिखते हैं तो. अगर किसी फिल्म के टाइटल के नीचे ये लिखा जाता है तो फिल्म की कहानी वैसी होनी चाहिए कि वाकई ऐसा हुआ था. पर ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था.

क्या बोले थे नसीरुद्दीन शाह?
तो वहीं नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म को लेकर कहा था- ये एक डेंजरस ट्रेंड है.लोग इसे देखने जा रहे हैं. इतने बड़े बड़े स्टार्स का इस फिल्म के प्रति ऐसा रवैया देख कर अदा शर्मा ने अपने रिएक्शन में कहा है-मैं फ्रीडम ऑफ स्पीच को मानती हूं, हमारे देश में बेबाकी से बोलने की आजादी है. फिल्म को देखे बगैर जज करना सही नहीं. उसे लेबलाइज कर पब्लिकली फिल्म के लिए ऐसा कहना सही नहीं.

अदा शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट
जागरण के मुताबिक अदा ने आगे कहा- ‘कोई कुछ भी किसी के बारे में भी कह सकता है. ये हमारे देश की खूबसूरती है. मैं अपने देश से बहुत प्यार करती हूं. अगल अलग सोच के लोग यहां रहते हैं. इतने बड़े स्टार्स ने इस फिल्म के बारे में ऐसा कहा, फिर भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक गए.फिल्म को सपोर्ट किया टेरेरिज्म के  खिलाफ खड़े हुए. कोई कुछ भी कहे इससे फिल्म को कोई नुकसान नहीं होगा’

प्रियंका चोपड़ा की सास के साथ जमकर नाचे भाई सिद्धार्थ, वीडियो देख आप भी कहेंगे कितनी कूल हैं निक जोनस की मम्मी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button