बरेली

बहन की विदाई के समय भाई की मौत: बरेली के गांव लभेरा में हुआ दर्दनाक हादसा, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Connect News 24

man died of electrocution during his sister farewell in Bareilly

भाई की मौत से बहन का रो-रोकर बुरा हाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लभेरा में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां युवती की विदाई के दौरान करंट लगने से उसके भाई की मौत हो गई। युवत की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ देर पहले वक्त शहनाई गूंज रही थी, वहां कोहराम मच गया। 

गांव लभेरा निवासी सरवर (30 वर्ष) पुत्र लल्लन के घर शनिवार को उसकी बेटी सायरा की बरात आई थी। दिन में निकाह की रस्में संपन्न हुईं। घर में खुशी का माहौल था। बिजली न आने की वजह से जनरेटर चल रहा था। निकाह के बाद शाम करीब सात बजे दुल्हन बनी सायरा की विदाई हो रही थी।

ये भी पढ़ें- हादसे में पांच की मौत: उजड़ गई भाग्यवती की दुनिया, बोली- बेटियों की शादी कैसे होगी; रघुवीर की दो पीढ़ियां खत्म

 

बिजली तार जोड़ते वक्त हुआ हादसा 

विदाई के दौरान बिजली आने पर सरवर जनरेटर की लाइन बंद करने आ गया। बिजली की लाइन जोड़ते समय तार उसके हाथ से छू गया, जिससे करंट लगने से सरवर की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सायरा विदा होकर गांव से जा चुकी थी। हादसे की जानकारी होने पर परिजन घर की ओर दौड़ पड़े। 

ये भी पढ़ें- बदायूं में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई कार, दादी-नाती समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत, चार घायल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button