बरेली

हैवानियत: शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, जबरन कराया प्रसव, नवजात को जिंदा दफनाया

Connect News 24

man physically abused girl on the pretext of marriage in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर युवक और उसके परिजनों ने जबरन प्रसव करवा दिया। नवजात को जिंदा दफना दिया। युवती की पिटाई भी की गई। पीड़ित युवती ने कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पड़ोस का शाहरुख अपनी मौसी के घर ले जाता था। वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। युवती के गर्भवती होने पर शाहरुख बहला फुसलाकर उसे अपनी बहन के घर उड़ला जागीर ले गया। युवती सात माह की गर्भवती थी। 

ये भी पढ़ें- UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज

आरोप है कि शाहरुख ने पिता इशाक, मां चंदा बी, बहनोई गोरा, बहन चुम्मी, बहन सानिया, असलम और गुलहसन को बुला लिया। ये लोग युवती को जबरन निजी अस्पताल में ले गए और उसका प्रसव करा दिया। जिंदा नवजात को अज्ञात स्थान पर दफना दिया। 

पीड़ित युवती को होश आया तो उसने बच्चे के बारे में पूछा। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर कैंट थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button