Budaun: शव से आंखें निकालने के मामले में तीन डॉक्टरों का बोर्ड भी गठित; कार्रवाई पर आईएमए ने उठाए सवाल

कलक्ट्रेट पर डीएम से मिलने पहुंचे डॉक्टर एशोसिएसन के पदाधिकारी।
– फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं में महिला पूजा के शव से आंखें निकालने के मामले को डीएम मनोज कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों का बोर्ड भी गठित किया है, जिससे इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके और सबके सामने सच्चाई आ सके। साथ ही प्रशासन की तीन सदस्यीय कमेटी अलग से मामले की जांच करेगी। बाद में दोनों जांच रिपोर्ट का मिलान कराया जाएगा।
बुधवार शाम महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. मोहम्मद उवैस और डॉ. मोहम्मद आरिफ हुसैन को जेल भेज दिया गया। इसको लेकर शहर के कुछ डॉक्टरों ने नाराजगी भी व्यक्त की है।
आईएमए ने उठाई कार्रवाई पर सवाल
इधर, डीएम से मुलाकात के दौरान आईएमए पदाधिकारियों ने सीधे पुलिस-प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए और पहले मामले की जांच कराने की मांग की। इसको लेकर डीएम मनोज कुमार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों का एक अलग बोर्ड गठित किया है।