Budaun: दिवाली पर पटाखे से लगी आग… भड़के लोग, दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, महिलाओं समेत 15 घायल

कुंवरपाल पक्ष के पीड़ित
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में दिवाली पर रविवार रात पटाखे से पड़ोसी के छप्पर में आग गई। इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आग गए। दोनों पक्ष ने जमकर पथराव किया। पथराव में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
मलिकपुर निवासी सुरेश के परिवार के बच्चों ने घर के पास ही आतिशबाजी की। उसी दौरान पटाखे की चिंगारी पड़ोसी अजयपाल के परिवार के राजेश की पशुशाला के छप्पर पर गिरी, जिससे छप्पर में आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने के बाद सुरेश से शिकायत की तो कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग घरों से बाहर निकल कर एक-दूसरे पर टूट पड़े। महिलाओं ने छतों से पत्थर फेंके।
घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल
पथराव और मारपीट में अजयपाल (55), उनकी पत्नी भाग्यश्री (53), बेटा सचिन (17), ऊषा (35) पत्नी राजेश, अनीता (31) पत्नी राकेश और विचित्रा (60) देवी पत्नी सेवाराम तो दूसरे पक्ष से भूरी (32) पत्नी मोती, गुड़िया (18) पुत्री सुरेश, पूजा (17) पुत्री कुंवरपाल, उसका भाई रामू (18) और सुरेश (52) पुत्र होरीलाल घायल हो गए। चार राहगीरों के भी चोट लगी।